अधिकारियों ने समाधान शिविरों में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निपटारे के निर्देश

अधिकारियों ने समाधान शिविरों में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निपटारे के निर्देश

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार जिला एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए।

जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में उपमंडलाधीश आशीष कुमार एवं नगराधीश शुभम ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का उचित एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को नागरिकों को विभागीय कार्रवाई की जानकारी देकर संतुष्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

जिला मुख्यालय तथा सांपला एवं महम उपमंडल मुख्यालयों पर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।