आयकर विभाग के अधिकारियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान जानी औद्योगिक कार्य प्रणाली व व्यवस्था

आयकर विभाग के अधिकारियों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान जानी औद्योगिक कार्य प्रणाली व व्यवस्था

रोहतक, गिरीश सैनी। आयकर विभाग, दिल्ली से लगभग 170 अधिकारियों के एक दल ने खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये कार्यक्रम नए एवं पदोन्नत हुए अधिकारियों के ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें औद्योगिक कार्य प्रणाली और आधुनिक उत्पादन व्यवस्थाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की कार्यशैली, गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी क्षमताओं से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों ने एसएस बाग सहित एलपीएस बोसार्ड और यूपीएस के प्लांट्स का दौरा किया और उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा व समझा।

इस दौरान एडीजी इनोशी शर्मा, जेडीटी लवलीन कौर, एवीएल/एन महेश, मनोहर अरोड़ा, सुनील शर्मा, राम द्विवेदी, सुनील कुमार गौर, शरूल हसन, सीए सुशील जैन (प्रधान, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन रोहतक), अनिल चहल, बलदेव सैनी, मुकेश सिंह, नेहा मेहंदीरत्ता, नीरज निर्मल, राजीव जैन, सौरभ जैन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।