अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय पर रहना करें सुनिश्चितः उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

आगामी आदेशों तक मुख्यालय न छोड़े।

अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय पर रहना करें सुनिश्चितः उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। नवनियुक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में कार्यरत राज्य सरकार/बोर्ड/निगम/अंडरटेकिंग/विवि इत्यादि के सभी अधिकारी व कर्मचारी आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी आगामी आदेशों तक मुख्यालय न छोड़े।