पोषण विशेषज्ञ निकिता गर्ग ने छात्राओं को पोषण बारे किया जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल काम्प्लेक्स के नर्मदा गर्ल्स हॉस्टल में पोषण जागरूकता पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, एंटेक वेलनेस, मुंबई की निदेशिका एवं प्रतिष्ठित न्यूट्रीशियनिस्ट निकिता गर्ग ने छात्राओं को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली और सजग खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया।
पोषण विशेषज्ञ निकिता गर्ग ने पोषण संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित आहार हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को किस प्रकार प्रभावित करता है। उन्होंने अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने के गुर भी साझा किए।
चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नर्मदा हॉस्टल की वार्डन डॉ. नेहा खुराना ने स्वागत संबोधन किया। हॉस्टल की 100 से अधिक छात्राओं ने व्याख्यान के अंत में प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।