एनएसएस वालंटियर्स ने शॉर्ट फिल्म और पोस्टरों से जगाई स्वच्छता की अलख

एनएसएस वालंटियर्स ने शॉर्ट फिल्म और पोस्टरों से जगाई स्वच्छता की अलख

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में एनएसएस द्वारा सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान के तहत शॉर्ट फिल्म, वृक्षारोपण और प्लास्टिक जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार समाज के लिए युवा थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विवि और विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। एनएसएस सेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। स्वयंसेवकों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता पर जानकारी दी गई।

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। शॉर्ट फिल्म में एमडीयू यूटीडी के सुजीत प्रथम, एलएन हिंदू कॉलेज की मोहिनी द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा की संजना तृतीय रही। वृक्षारोपण पोस्टर में राजकीय महिला महाविद्यालय की तन्वी गुप्ता प्रथम, एसआईएएसटीई झज्जर की ज्योति कुमारी द्वितीय और सीआरए कॉलेज सोनीपत की दिव्या तृतीय रहीं। प्लास्टिक जागरूकता पोस्टर में सीआरए कॉलेज की साक्षी प्रथम, एमडीयू यूटीडी की जया द्वितीय तथा राधा व सुमित संयुक्त रूप से तृतीय रहे।