हिंदू कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने राज्य स्तरीय शिविर में भाग लिया
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के तीन एनएसएस स्वयंसेवकों गगन, सारिका व राघव ने सीबीएलयू भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी एवं डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने शिविर में आयोजित स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों, समूह चर्चाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Girish Saini 

