स्वच्छता श्रमदान से एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश

लाल नाथ हिंदू कॉलेज में एनएसएस सेल ने ब्यूटीफिकेशन कमेटी के सहयोग से सेवा मेरा योगदान–सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस दिवस पर एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया। कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता श्रमदान से एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में एनएसएस सेल ने ब्यूटीफिकेशन कमेटी के सहयोग से सेवा मेरा योगदान–सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस दिवस पर एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया। कॉलेज परिसर में आयोजित शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

अभियान की संयोजिका एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।