राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और सात स्वयंसेवक चयनित

राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और सात स्वयंसेवक चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। सत्र 2023–24 के लिए प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार के लिए एमडीयू के एक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा सात एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन हुआ है।

राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमडीयू की एनएसएस समन्वयिका प्रो. सविता राठी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एनएसएस गतिविधियों को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है तथा स्वयंसेवक समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

चयनित कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊषा दहिया (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, छोटू राम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत) तथा स्वयंसेवकों में राहुल (अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़), आशीष (एमडीयू, रोहतक), प्रियांशु (छोटू राम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत), अपराजित सिंह (ऑल इंडिया जाट हीरो मेमोरियल कॉलेज, रोहतक), दक्षिता गुलिया (सियास्ते, झज्जर), प्रियंका (एमडीयू, रोहतक) तथा मोनिका (जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत) शामिल हैं।