डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में निष्ठा, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी में चंचल ने बाजी मारी
विश्व वन्यजीव दिवस पर जूलॉजी के छात्रों ने किया भिंडावास अभयारण्य का भ्रमण।
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में एमडीयू के जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान एमएससी के विद्यार्थियों ने वन्यजीवों, पक्षियों और प्राकृतिक आवासों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और अवलोकन क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए डॉक्यूमेंट्री मेकिंग तथा ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। डॉक्यूमेंट्री मेकिंग में निष्ठा प्रथम, अंजलि दूसरे तथा रितु तीसरे स्थान पर रही। वहीं, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चंचल ने प्रथम, निष्ठा ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Girish Saini 

