ऑन-कैंपस और ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के नौ विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से ऑन-कैंपस और ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के नौ विद्यार्थियों को नगैरो, जेड-किंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (हारट्रोन) और आरआरए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं।
चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि ऐसा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुसार ज्ञान, कौशल एवं पेशेवर क्षमताएं दे सके। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि नगैरो और आरआरए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव तथा जेड-किंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (हारट्रोन) द्वारा ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में एप्लीकेशन स्क्रीनिंग, एप्टीट्यूड और टेक्निकल असेसमेंट, एचआर संवाद और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे। सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर ने बताया कि ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से नगैरो द्वारा बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-एआई एंड एमएल) के रोहन डुडेजा का चयन किया गया है। ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से जेड-किंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-एआई एंड एमएल) की जानवी व कोना अरविंदा, बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सुजल चौहान और एमसीए की रिद्धि सचदेवा का चयन किया गया है। ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से आरआरए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लक्ष्य, जसबीर, सागर व विक्रम को चुना गया है।
Girish Saini 

