प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल सहित नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय भाजपा कार्यालय मंगलकमल में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ और फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बंसल को दोबारा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने तथा प्रतिभा सुमन व नागेंद्र शर्मा को प्रदेश सचिव तथा अजय खुंडिया को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राज शर्मा, मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व विधायक सरिता नारायण, हरिओम मित्तल भाली, डॉ अशोक रंगा, महामंत्री नितिन जैन,सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Girish Saini 

