नवनियुक्त सदस्यों ने किया बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट सतीश शर्मा व सदस्य विकास अत्री तथा उषा रानी चावला ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह के साथ जिला की सभी बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण कर बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जन सेवा संस्थान की ओर से स्वामी परम चैतन्य ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने आश्रम उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
इसके उपरान्त लखीराम आर्य आश्रम का निरीक्षण किया और एडॉप्शन एजेंसी का भी निरीक्षण कर बच्चों का हालचाल जाना। साथ ही, बाल भवन स्थित जगन्नाथ आश्रम का भी दौरा किया गया। लड़कियो की सुरक्षा व भविष्य को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए। इस दौरान संरक्षण अधिकारी मोनी, काउंसलर पूजा व संस्थाओं के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Girish Saini 


