नई अनाज मंडी पुलिस चौकी का शुभारंभ
रोहतक, गिरीश सैनी। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में कच्चा बेरी रोड स्थित नई अनाज मंडी परिसर में पुलिस चौकी नई अनाज मंडी के नाम से नई पुलिस चौकी की शुरुआत विधिवत रूप से की गई है। एएसपी वाई.वी.आर. शशि शेखर ने विधिवत रूप से पुलिस चौकी की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक राकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे है।
स.उप.नि. निकेश कुमार को इस पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी परिसर में पुलिस कर्मचारियों के रहने व आमजन के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इस पुलिस चौकी में नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी, श्रीराम नगर कॉलोनी, शेर विहार, पालिका कॉलोनी, शिव नगर व छोटा कुताना का क्षेत्र शामिल रहेगा।
इस दौरान एएसपी वाई.वी.आर. शशि शेखर ने चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद किया तथा क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
Girish Saini 


