हरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा
प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने दी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। सनसिटी क्लब में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य की उपस्थिति तथा चुनाव अधिकारी पुलकित वशिष्ठ की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
प्रदेशाध्यक्ष एवं सीएम के ओएसडी गजेंद्र फौगाट की अध्यक्षता में गठित नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुभाष रुहिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मजीत नैन को उपाध्यक्ष, सुरजीत नैन को महासचिव, जगत चहल को सह सचिव, सुशील शास्त्री को कोषाध्यक्ष तथा विकास व प्रवीण को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम के सहयोग से हरियाणा में फ्लोर बॉल खेल को नई पहचान और नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्द ही राज्य स्तरीय फ्लोर बॉल लीग का आयोजन किया जाएगा।
Girish Saini 

