रोहतक में न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाएं प्रारंभ
स्थानीय स्तर पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, सटीक निदान और उपयुक्त उपचार।
रोहतक, गिरीश सैनी। न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने वीरवार से रोहतक में न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की। इस दौरान न्यूरोसर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. हिमांशु चंपानेरी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इन ओपीडी सेवाओं के तहत डॉ. हिमांशु चंपानेरी हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रोहतक में मरीजों को परामर्श एवं फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. हिमांशु ने कहा कि इमेज-गाइडेड ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर के उपचार तथा मिनिमली इनवेसिव तकनीक के द्वारा मरीजों को सटीक, सुरक्षित और पेशेंट सेंट्रिक उपचार प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान व उपचार से मस्तिष्क एवं रीढ़ से जुड़ी कई बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। इन ओपीडी सेवाओं से मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श, सटीक निदान और उपयुक्त उपचार योजना की सुविधा मिलेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एडवांस्ड सर्जिकल सुविधाओं तक सहज पहुंच भी सुनिश्चित होगी।
डॉ. हिमांशु ने बताया कि कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, न्यूरो ऑन्कोलॉजी तथा फुल एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में व्यापक अनुभव रखने वाली न्यूरोसाइंसेज टीम नवीनतम तकनीक और मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं के उपयोग से मरीजों को बेहतर परिणाम, कम दर्द और तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Girish Saini 

