इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में नेकीराम कॉलेज और एमकेजेके बने चैंपियन

इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में नेकीराम कॉलेज और एमकेजेके बने चैंपियन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय ने जीता, जबकि महिला वर्ग में एमकेजेके कॉलेज विजेता बना।

पुरुष वर्ग में एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट की टीम दूसरे और एआईजेएचएम कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में टीकाराम कॉलेज उपविजेता और नेकीराम कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 10 कॉलेजों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।