बोहर में चला सफाई अभियान, नागरिकों से जनभागीदारी की अपील
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम रोहतक ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड-10 के गांव बोहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। जन भागीदारी से चले अभियान में सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर जोर दिया गया।
निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और संसाधन लगाए जा रहे हैं। निगम की टीमें नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने के प्रति जागरूक कर रही हैं।

Girish Saini

