बैडमिंटन महिला डबल्स में नेहा व रुपाली की जोड़ी बनी विजेता
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में खेल विभाग के तत्वावधान में जारी खेल कूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन के रोचक मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया।
प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ साथ प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने बताया कि डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, निधि एवं पूनम ने निर्णायक की तथा पवन व राजेश ने रेफरी की भूमिका निभाई। सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
महिला एकल में नेहा प्रथम, वर्षा दूसरे व नर्मदा तीसरे तथा पुरुष एकल में भावनेश प्रथम, सुमित दूसरे व अभिषेक तासरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला डबल्स में नेहा व रुपाली ने प्रथम, रश्मि व अदिति ने दूसरा तथा रश्मि व अन्नू ने तीसरा और
पुरुष डबल्स में सुमित व रवि ने प्रथम तथा अभिषेक व तरुण ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Girish Saini 

