एनसीसी कैडेट्स ने तिलियार झील पर चलाया स्वच्छता अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। प्रथम हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केएस बुधवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह के मार्गदर्शन में पुनीत सागर स्वच्छता अभियान के तहत जाट कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिलियार झील व उसके आसपास सफाई अभियान चलाया। प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कर्नल केएस बुधवार ने कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को जलीय स्त्रोतों की स्वच्छता बारे जागरूक करना है। प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने कहा कि एनसीसी पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए इस पुनीत सागर अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा हैं। उन्होंने कैडेट्स को अपने घर व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
Girish Saini 


