एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में प्रथम हरियाणा बटालियन एनसीसी ब्वॉयज कैडेट्स और द्वितीय हरियाणा बटालियन एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पौधरोपण कर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने पौधरोपण कर कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी सेवा करने का संकल्प दिलाया।
प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें, क्योंकि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। एनसीसी ऑफिसर ले. डॉ. विवेक दांगी ने बताया कि कैडेट्स ने गुलमोहर, सफेदा, पीपल, कचनार, जामुन, आम, अमरूद, नीम, बड़ आदि के 51 पेड़-पौधे लगाकर उनकी सेवा करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि कैडेट्स ने 2 हजार लीटर वेस्ट प्लास्टिक की टंकी में पेड़-पौधों के पत्तों से कम्पोस्ट खाद भी तैयार की।
Girish Saini 


