एनसीबी टीम ने नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया

एनसीबी टीम ने नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। ब्यूरो प्रमुख एवं एडीजीपी संजय कुमार के निर्देशानुसार ब्यूरो पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

एनसीबी रोहतक यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए करतारपुरा, इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रियंका पत्नी प्रदीप को नशीले पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 06.79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

उन्होंने आमजन से नशे के विरुद्ध अभियान में एनसीबी के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन -1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।