एनसीबी टीम ने महिला नशा तस्कर काबू की
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने एक आरोपी महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार एवं ब्यूरो पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
एनसीबी रोहतक यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा रैनकपुरा, खोखराकोट में गली में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस महिला को नशीले पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 08.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान गीना उर्फ मीना निवासी औरंगनगर पपोसा (भिवानी) हाल निवासी रैनकपुरा खोखराकोट, रोहतक के रूप में हुई।

Girish Saini 

