राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को

रोहतक, गिरीश सैनी । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाएगा। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि विकसित भारत @2047 के तहत आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में गेट नंबर दो से विवेकानंद लाइब्रेरी तक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जागरूकता रैली सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी।