एमकेजेके में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के कार्यक्रम में भाग लिया।
प्राचार्या डॉ रश्मि लोहचब ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए फिट रहने के लिए प्रेरित किया। सभी ने खेल दिवस पर स्वयं तथा अपने आसपास सभी को फिट रखने के लिए शपथ ली। छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों की झलकियां वीडियो के माध्यम से दिखाई गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एक्सरसाइज, फ्रॉग जंप, रुमाल झपट्टा सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया।
Girish Saini 


