एमकेजेके में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया।
कार्यकारी प्राचार्या आशा खरब ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुस्तकालयाध्यक्ष उर्मिला राठी ने पुस्तकालय विज्ञान के विकास में डॉ. रंगनाथन के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकालय तथा पठन-पाठन का महत्व समझाया। इस दौरान स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रही।