बीएमयू में नवरात्रि उत्सव का आयोजन
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, कॉमर्स एवं कंप्यूटर साइंस में तीन दिवसीय नवरात्रि उत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
कुलपति डॉ. बी.एम. यादव और कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को भी निखारते हैं।
इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में चंचल, स्मृति, जानवी, मानसी, शैलजा और हिमानी विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और नवरात्रि की भावनाओं को दर्शाती सुंदर रंगोलियां बनाई। इस प्रतियोगिता में एकता, प्रतीक्षा, बेबी व सुहानी, दीक्षा, स्नेहलता व श्रुति, पूजा, सावन, प्रियंका व मोनिका तथा मानसी, मोनिका व शीतल की टीम विजेता रहे।
नवरात्रि फेस्ट के अंतर्गत एथनिक रैम्प वॉक, डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भाग लिया। इस दौरान डीन डॉ. अनिल कनवा, विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत दहिया, डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ व डॉ. नीलकमल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल, डॉ. हेमा सिंगला, डॉ. रीना और डॉ. आशा के निर्देशन में किया गया।

Girish Saini 

