बीएमयू में नारी सशक्तिकरण और महादेवी वर्मा का साहित्य विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि के मानविकी संकाय के हिंदी विभाग द्वारा -नारी सशक्तिकरण और महादेवी वर्मा का साहित्य विषय पर एक राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, प्रो. लालचंद गुप्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मधुकांत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईजी डॉ. हरीश कुमार तथा निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी धर्मदेव विद्यार्थी एवं कुलपति प्रो. बी.एम. यादव मौजूद रहे।
प्रो. लालचंद गुप्ता ने महादेवी वर्मा के साहित्य को नारी सशक्तिकरण की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं मात्र भावनात्मक नहीं, बल्कि नारी के आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और संवेदनशीलता की प्रखर आवाज हैं। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा ने अपने साहित्य के माध्यम से नारी को नई पहचान और आत्मबोध प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथि धर्मदेव विद्यार्थी ने वर्तमान सामाजिक परिवेश में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए महादेवी वर्मा की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। कुलपति प्रो. बी.एम. यादव ने महादेवी वर्मा के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी गहन संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनकी लेखनी करुणा, संवेदना और मानवीय मूल्यों का अद्वितीय संगम है, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।
इस दौरान सरोज दहिया, रामकुमार, अशोक कुमार मंगलेश, देवकुमार देव, असीम राणा, श्याम लाल, रामफल खटकड़, शकुंतला, जगदीशचंद्र, डॉ. अर्चना, पदम सिंह, डॉ. जय भगवान सिंगला, देवदत्त देव, राजदुलारी, डॉ. रमाकांत, राजकुमार सहित डीएसडब्ल्यू डॉ. सुधीर मलिक, डीन डॉ. बरुण कुमार झा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म प्रकाश, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल, डॉ. शीला दहिया, डॉ. मीनू, डॉ. सुशील, डॉ. हरिओम, डॉ. अतुल, डॉ. मनजीत, डॉ. सोनिका, डॉ. पटेल सहित अन्य शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

