जीजेयू में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर संपन्न, प्रतीक्ष और हर्षिता सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
रंग-ए-भारत सांस्कृतिक संध्या में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।
इससे पहले आयोजित रंग-ए-भारत सांस्कृतिक संध्या में स्वयंसेवकों ने लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने चरित्र, सृजनात्मकता, क्षमता, करुणा और चेतना को सशक्त समाज निर्माण का आधार बताया।
समापन समारोह में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह ने युवाओं से शिविर के अनुभवों को जीवन में अपनाने और समाज के प्रति योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. हरीश शर्मा ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।
टीम रणथंभौर को सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया, जबकि कर्नाटक के प्रतीक्ष और छत्तीसगढ़ की हर्षिता यदु सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका बने।

Girish Saini

