हर भवन तिरंगा कार्यक्रम के तहत जीजेयू में 42 विभागों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हर भवन तिरंगा कार्यक्रम के तहत जीजेयू में 42 विभागों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मंगलवार को हर भवन तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया और विवि के 42 विभागों एवं भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने प्रशासनिक भवन पर तिरंगा फहराया और इस दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना को मजबूत करना है।

आजादी का अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को तिरंगा एवं वंदे मातरम् यात्रा, 13 अगस्त को देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी एवं विशेष व्याख्यान आयोजित होगा। 15 अगस्त को वंदे मातरम् थीम पर रंगोली बनाई जाएगी। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस विषय पर ऑनलाइन क्विज का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।