पीजीआईएमएस में मनाया गया राष्ट्रीय-कृमि मुक्ति दिवस
पीजीआईएमएस, रोहतक के कम्युनिटी मेडिसन विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृर्मि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. नीलम कुमार ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुज जांगड़ा ने स्कूली बच्चों को बताया कि ये दिवस भारत सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पेट के कीड़ों को खत्म करना है। इसके तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जाती है।
रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक के कम्युनिटी मेडिसन विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृर्मि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. नीलम कुमार ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुज जांगड़ा ने स्कूली बच्चों को बताया कि ये दिवस भारत सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पेट के कीड़ों को खत्म करना है। इसके तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जाती है।
डॉ मनोज सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास में सुधार करना तथा उन्हें एनीमिया (खून की कमी) से बचाना है। इस दौरान कृमि संक्रमण के लक्षण जैसे पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी और वजन न बढ़ना आदि से अवगत कराया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ नीलम कुमार ने किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी देते हुए बताया कि ये वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर/गर्भाशय का कैंसर की रोकथाम के लिए नई ओपीडी के कमरा नं. 204 में 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को प्रतिदिन मुफ्त लगाई जा रही है। इस दौरान ममता रानी, डॉ हर्षित, सीमा रानी, सन्नी आदि मौजूद रहे।

Girish Saini 

