नरेश जैन तीसरी बार बने माता धनपति देवी ट्रस्ट के प्रधान
रोहतक, गिरीश सैनी। माता धनपति देवी ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न त्रिवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में संरक्षक - स्वामी डा. परमानंद, बाबा कर्णपुरी व समाजसेवी राजेश जैन को चुना गया। प्रधान नरेश जैन, वरिष्ठ उपप्रधान गोविंद राम सिंघल, उपप्रधान प्रवीन बंसल, सुरेश तायल, जयभगवान मंगल व नवीन गुप्ता, सचिव अजेश गुप्ता, सहसचिव सुनील जैन, खजांची वेद प्रकाश साहनी और मीडिया प्रवक्ता राजीव जैन को नियुक्त किया गया।
Girish Saini 

