नमस्ते योजना: 317 सफाई श्रमिकों को सुरक्षा किट वितरित
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम रोहतक ने नमस्ते योजना के तहत 279 कूड़ा उठान चालकों एवं सहायकों और 38 कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों को सुरक्षा किट वितरित की। इस किट में रेनकोट, मास्क, दस्ताने, गमबूट, जैकेट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री शामिल है। मेयर राम अवतार ने कहा कि इसका उद्देश्य श्रमिकों को कार्य के दौरान संभावित जोखिमों से बचाना और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। मुख्य सफाई निरीक्षक को आगामी सोमवार तक सभी पात्र लाभार्थियों को किट वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Girish Saini

