प्राकृतिक आपदा पर प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने जागरूक रहकर प्राकृतिक आपदा से होने वाली हानि से बचने की जानकारी दी। साथ ही इसकी रोकथाम, कारणों, संभावना, चेतावनी आदि के बारे में बताया।
इस प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, राखी दूसरे व कीर्ति तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. नीरज, डॉ. सीमा, डॉ. प्रियंका व सुकेश मौजूद रहे।
Girish Saini 


