नगर निगम की टीम ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम, रोहतक एवं नगर पालिकाओं की एक टीम ने निगम द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर कूड़े के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण जैसी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मेयर राम अवतार के साथ संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, कनिष्ट अभियंता सूर्या धनखड़ सहित अन्य अधिकारी, पार्षद तथा संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने के लिए कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों, कचरे से खाद उत्पादन की प्रक्रिया तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना था। मौके पर संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन आने वाले व प्रोसेस किए जाने वाले कूड़े का पूरा रिकार्ड रखा जाए तथा कूड़े का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
Girish Saini 

