नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों पर चलाया विशेष सफाई अभियान

नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों पर चलाया विशेष सफाई अभियान

रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि शनिवार को नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान मुख्य सफाई निरीक्षक की अध्यक्षता व सहायक सफाई निरीक्षकों की निगरानी में चलाया गया।

इस दौरान शीला बाईपास से दिल्ली बाईपास तक, छोटू राम चौक, पुराना बस स्टैंड से छोटू राम चौक, झज्जर रो, झज्जर चुंगी से अशोका चौक, झज्जर चुंगी से रूपया चौक, दिल्ली रो, कच्चा बेरी रो, सुखपुरा चौक आदि स्थानो पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि सफाई अभियान की निरंतर निगरानी की गई और मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक अपने-अपने वार्डों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान वार्ड नं. 8 की निगम पार्षद अंजू सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, सुमित, संदीप, कृष्ण लाल व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।