गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, 10 चालान कर वसूला ₹5,100 जुर्माना
रोहतक, गिरीश सैनी । शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। निगम की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सड़कों और खाली प्लाटों में गंदगी फैलाने पर 10 चालान कर 5,100 रुपये जुर्माना लगाया। निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि कार्रवाई के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने, खुले में कूड़ा न फेंकने और कचरा न जलाने की अपील की गई है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

Girish Saini

