एसआईआर के 11,498 मामले लंबित, 9 को विशेष अभियानः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन 9 अक्टूबर को विशेष शिविर और घर-घर सर्वे अभियान चलाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि अब तक 983 लंबित मामलों की सुनवाई की जा चुकी है। जिले में अभी 11,498 सुनवाई मामले लंबित हैं, जो कुल लंबित मामलों का 6.65 प्रतिशत है।
उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। 9 अक्टूबर के अभियान में विशेष रूप से उन मतदान केंद्रों पर दस्तावेज जुटाए जाएंगे, जहां नोटिस के बावजूद मतदाताओं ने कागजात जमा नहीं कराए हैं।
डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि जिले के 831 मतदान केंद्रों के लिए भाजपा ने 727, कांग्रेस ने 831 और बसपा ने 146 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं। विभिन्न दलों ने चार-चार बीएलए-1 भी नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। पात्र मतदाताओं के नाम 6 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकेंगे।

Girish Saini

