नगर निगम आयुक्त ने किया नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण

सड़क पर कूड़ा फैकने वालो के 65000 रूपये के चालान किए। 

नगर निगम आयुक्त ने किया नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक नगर निगम के आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिकारियो को शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य की निरंतर निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।  निगम की सफाई शाखा टीम निरंतर फिल्ड में कार्य कर रही है तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जा रहे है। 
उन्होंने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या बढवाई गई है। निगम अब गंदगी फैलाने वालों से भी सख़्ती से निपटेगा।  इसी कड़ी में निगम की टीम ने वीरवार को सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के 4 चालान 65000 रूपये के किए।  
          
बॉक्स- 
निगमायुक्त डॉ आनंद शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में बने नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया और वहां चल रहे टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह भी मौजूद रही। उन्होंने  हेल्प डेस्क  पर कर्मचारियो की संख्या बढाई जाने के  निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगमायुक्त ने मौके पर उपस्थित नागरिकों  की समस्याओं को सुनकर संबंधित कर्मचारियों को भी  आवश्यक निर्देश दिए।