पीजीआईएमएस, रोहतक में बहुराज्यीय टीबी सम्मेलन 17 मई को

पीजीआईएमएस, रोहतक में बहुराज्यीय टीबी सम्मेलन 17 मई को

रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक में 17 मई को तपेदिक (टीबी) पर एक उच्च स्तरीय बहुराज्यीय निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागों द्वारा जिला एवं राज्य टीबी सेल, हरियाणा के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के राज्य टास्क फोर्स के अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग के संयुक्त आयुक्त और अतिरिक्त उप महानिदेशक भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

सम्मेलन में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की वर्तमान गतिविधियों का मूल्यांकन और आधुनिक टीबी उपचार एवं निवारक उपचारों में हुई प्रगति पर विशेष चर्चा होगी।