पश्चिम बंगाल, असम के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए सांसद मनीष तिवारी

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस हाईकमांड का किया धन्यवाद

पश्चिम बंगाल, असम के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए सांसद मनीष तिवारी
सांसद मनीष तिवारी।

लुधियाना: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को पश्चिम बंगाल और असम में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, जिसे लेकर सांसद तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
इस संबंध में सांसद तिवारी ने एक ट्वीट  जारी करके पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि वह पार्टी की मजबूती हेतु अपनी ड्यूटी को पूरी तनदेही से निभाते रहेंगे, जो जिम्मेदारी वह साल 1981 में एनएसयूआई के वर्कर के रूप से जमीनी स्तर पर जुड़ने के बाद से निभाते आ रहे हैं।
इसी तरह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान,  गुरमेल सिंह पहलवान पलविंदर सिंह तगड़, सतविंदर सिंह जवद्दी, इंद्रजीत कपूर, अवतार सिंह कंडा, डॉ ओंकार चंद, रोहित  पाहवा, बलजीत आहूजा, मनिंदर पाल गुलियानी, मनी खीवा सहित अन्य नेताओं ने भी सांसद मनीष तिवारी को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सांसद तिवारी एक मेहनती और जमीन से जुड़े नेता है, जिनके तजुर्बे और समझदारी का पार्टी को विधानसभा चुनावों में फायदा मिलना तय है।