बीएमयू में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने ली रैगिंग न करने की शपथ
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के विज्ञान संकाय के एंटी-रैगिंग सेल द्वारा आइक्यूएसी के सहयोग से एंटी-रैगिंग शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर विवि परिसर को रैगिंग-मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार ने आयोजन सचिव की भूमिका निभाई। डॉ. सुनीता दहिया ने विद्यार्थियों को रैगिंग न करने और ऐसी गतिविधियों में सहयोग न देने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रैगिंग विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ उनके शैक्षणिक विकास को भी प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी सम्मान, अनुशासन और सहयोग की भावना अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. रवि राणा, डॉ. पल्लवी भारद्वाज, डॉ. सीमा, डॉ. एकता, डॉ. पारुल और डॉ. परवीन भट्ट सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini

