माता धनपति देवी ट्रस्ट द्वारा मासिक बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन

रोहतक, गिरीश सैनी। माता धनपति देवी ट्रस्ट द्वारा मासिक बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी के सानिध्य में किया गया। बतौर मुख्यातिथि, नरेश सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रस्ट का हरसंभव सहयोग करने का वादा दिया।
शांति परिवार से महेश, पवन गोयल, ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान नरेश जैन, अजेश गुप्ता, गोबिंद राम सिंगल, वेद प्रकाश साहनी, प्राचार्या कविता जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।