शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्राओं को मोदी यूनिवर्सिटी दे रही 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति

20 से अधिक वैश्विक संस्थाओं के साथ अध्ययन एवं इंटर्नशिप समझौता।

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्राओं को मोदी यूनिवर्सिटी दे रही 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं मोदी स्कूल द्वारा छात्राओं हेतु नई छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कार्यक्रमों तथा वैश्विक अवसरों की घोषणा की गई है। विवि के एजीएम एडमिशन गौरव संदल ने बताया कि संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और आधुनिक करियर उन्मुख सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस दौरान करियर काउंसलर शोभना दास व निधि जांगिड़ भी मौजूद रहे।

संदल ने बताया कि 265 एकड़ में फैले विवि परिसर में छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। विवि में एनईपी के अनुरूप इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट एवं लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ ही डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म तथा न्यूक्लियर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, यूएक्स/यूआई डिज़ाइन जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है। साथ ही, फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी के अंतर्गत डी-फार्मा एवं बी-फार्मा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 12वीं में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। साथ ही, सीयूईटी फॉर्म में भी छात्राएं विवि को वरीयता के तौर पर भी चुन सकती है। विवि प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है।

इसके अलावा, विवि परिसर स्थित मोदी  स्कूल (रेजिडेंशियल) में आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी हेतु इंटीग्रेटेड प्रोग्राम प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत छात्राओं को स्कूल परिसर में ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा कोचिंग सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

विवि के मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि छात्राओं को अमेज़न, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वीज़ा, वॉलमार्ट, सैमसंग, गो डैडी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एचएसबीसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। वैश्विक एक्सपोजर को बढ़ावा देने के लिए विवि ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है, जिसके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों में अध्ययन एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।