समूहगान प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल प्रथम, तीन टीमें प्रांत स्तर पर लेंगी भाग

समूहगान प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल प्रथम, तीन टीमें प्रांत स्तर पर लेंगी भाग

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत विकास परिषद की रोहतक एवं रत्न शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने हिंदी और संस्कृत में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल ने प्रथम, शिक्षा भारती विद्यालय (जेपी कॉलोनी) ने दूसरा और बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमें 25 अक्टूबर को जींद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में रोहतक एवं रत्न शाखाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्य अतिथि जोगिंदर सिंह धमीजा और कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन अर्जुन गुप्ता ने किया।