नगर निगम ने वार्ड-14 में चलाया सफाई अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम ने वार्ड-14 में चलाया सफाई अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील

रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम, रोहतक ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड नंबर 14 में जन भागीदारी से विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया।

निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए वार्डवासियों से अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।