पंचायती राज दिवस पर ग्राम सभा की मॉक ड्रिल
एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग, पं. दीन दयाल उपाध्याय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलपमेंट तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय रिसर्च चेयर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग, पं. दीन दयाल उपाध्याय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलपमेंट तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय रिसर्च चेयर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, डीडीपीओ राजपाल चहल ने विद्यार्थियों को पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को जमीनी स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत संबोधन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की बैठक का जीवंत प्रस्तुतीकरण करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा और निर्णय प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें जनभागीदारी, पारदर्शिता और निर्णय लेने की प्रक्रिया की गहरी समझ मिली।
मॉक ग्राम सभा में योगेश ने सरपंच की भूमिका निभाई। पंचों की भूमिका चंचल, अंजू, काफ़ी, नैनम और पिंकी ने निभाई, जबकि गुंगुन और राशि ने पंचायत अधिकारियों की भूमिका अदा की। वहीं, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में कविता, पूजा, दीपांशु, ज्योति और आदित्य ने वार्ड सदस्यों की भूमिका निभाते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

Girish Saini 

