विधायक पवन खरखोदा बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अजय सैनी को स्पोर्ट्स कमीशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी

विधायक पवन खरखोदा बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, गिरीश सैनी। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) के मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के चुनाव संपन्न हुए। इसमें विधायक अमित भाई ठाकरे को एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरियाणा के विधायक पवन खरखोदा को उपाध्यक्ष और अरुण कावड़े को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बैकुंठ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश कालड़ा को कार्यकारी सचिव, अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, परितोष शर्मा, विशाल मेहता, कोला प्रताप कुमार और महेश कुमावत को संयुक्त सचिव तथा अविनाश सेठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा सुशील शर्मा को रेफरी कमीशन, अजय सैनी को स्पोर्ट्स कमीशन, रिंकू कश्यप को तकनीकी कमीशन, विजेता मुंडलिया को महिला कमीशन और हैब सिंह को एथलीट कमीशन का चेयरमैन बनाया गया। नीलम सांगवान को यौन उत्पीड़न समिति तथा अंजलि को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में देशभर में कराटे के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने, रेफरी व कोचों के प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कराटे की पहचान मजबूत करने पर चर्चा हुई। नई टीम से खेल के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।