लॉन टेनिस में एमकेजेके कॉलेज और जाट कॉलेज बने चैंपियन
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एमकेजेके कॉलेज रोहतक और पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में जाट कॉलेज दूसरे और टीआरजीसी कॉलेज सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, पुरुष वर्ग में सैनी को-एड कॉलेज रोहतक ने दूसरा और यूआईटीडी (एमडीयू) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा संकाय के डीन प्रो. जितेंद्र कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। खेल निदेशक कुलताज सिंह ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया

Girish Saini

