मिशन एडमिशनः एमडीयू में पीजी, एलएलबी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई से
4710 सीटों के लिए आए 12,364 ऑनलाइन आवेदनः सुनित मुखर्जी।
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों, एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम, बीपीएड पाठ्यक्रम तथा अन्य सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
विवि के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में 4710 सीटों के लिए 12,364 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। सर्वाधिक ऑनलाइन आवेदन एलएलबी (आनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की 240 सीटों के लिए हैं, जिनके लिए 1662 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
वहीं, जीव विज्ञान संकाय के 370 सीटों के लिए 648, प्रबंधन पाठ्यक्रमों की 440 सीटों के लिए 978, एलएलएम पाठ्यक्रम की 180 सीटों के लिए 711, मानविकी एवं कला संकाय में एम.ए. (अंग्रेजी) की 60 सीटों के लिए 483, सामाजिक विज्ञान संकाय में मनोविज्ञान विभाग की 70 सीटों के लिए 416 और भौतिक विज्ञान संकाय में एम.एस.सी. रसायन शास्त्र की 90 सीटों के लिए 237 आवेदन आए हैं।
सुनित मुखर्जी ने बताया कि गणितीय एवं कंप्यूटेशनल साइंसेज संकाय में कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों की 140 सीटों के लिए 569 आवेदन आए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 से 17 जुलाई तक आयोजित की जाएगी और परीक्षा परिणाम 20 जुलाई से जारी होंगे। पहली प्रारंभिक मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी और पहली प्रवेश काउंसलिंग 23 जुलाई से होगी। अधिक जानकारी एमडीयू वेबसाइट तथा संबंधित विभागों से प्राप्त की जा सकती है।
इस बीच, एमडीयू के अंतर्गत स्नातक स्तरीय (यूजी) पाठ्यक्रमों की दूसरी प्रवेश काउंसलिंग 1 जुलाई से होगी।
Girish Saini 


