राष्ट्रीय एकता दिवस पर रोहतक में दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे मंत्री अरविंद शर्मा
राजीव गांधी खेल परिसर में आज सुबह होगा जिला स्तरीय आयोजन
रोहतक, गिरीश सैनी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित होगा। प्रदेश के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सुबह 6:30 बजे एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में एएसपी वैसाख बग्गी, एसडीएम आशीष कुमार, नगराधीश शुभम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini

